फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कृषि से जुड़े शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों में छात्र करेंगे भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक्सपोजर विजिट के दौरान कृषि की बारिकियों से छात्रों को कराया जाएगा अवगत
विज्ञापन

- ऑर्गेनिक फार्मिंग तथा ग्रीन हाउस फार्मिंग को भी सीखेंगे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड के नौवीं से लेकर 12वीं के छात्र अब एक्सपोजर विजिट के दौरान खेती की उन्नत तकनीकियों के बारें में जानकारी हासिल करेंगे। छात्रों को एक्सपोजर विजिट के दौैरान हाइड्रोपोनिक्स, ऑर्गेनिक फार्मिंग तथा ग्रीन हाउस फार्मिंग के बारे में बताया जाएगा। अब समग्र शिक्षा के तहत माध्यमिक के छात्रों को कृषि से जुड़े शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे राज्यों के संस्थानों में संचालित सरकारी फार्म हाउस में भी उन्हें ले जाया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों को जलवायु परिवर्तन की वजह से कृषि क्षेत्र के सामने आ रही नई-नई चुनौतियों के साथ-साथ इस क्षेत्र में तेजी से हो रहे परिवर्तन की जानकारी देना है। छात्रों की एक्सपोजर विजिट के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के अंदर कृषि से जुड़े शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के भ्रमण के लिए प्रति छात्र 500 रुपये तथा प्रदेश के बाहर के संस्थानों के भ्रमण के लिए प्रति छात्र 5000 रुपये स्वीकृत किए हैं। यह ट्रेन, बस व अन्य माध्यमों से यात्रा, खान-पान एवं ठहरने आदि के मद में स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नए बदलाव को जान सकेंगे
कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव से छात्र लाभ-हानि आदि की जानकारी हासिल कर उसे अपने घर, परिवार तथा समाज में बताएंगे। यह न सिर्फ सशक्त प्रसार का माध्यम बनेगा बल्कि दूसरों को प्रेरणा भी मिलेगी। एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्रों को इसरो, डीआरडीओ, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुड़े उच्च शिक्षण एवं शोध संस्थानों के अलावा आईआईएम, आईआईटी तथा कृषि विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थानों की भी विजिट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें