फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज रखने में किसानों को होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। आने वाले गेहूं व सरसों के सीजन में पुन्हाना के व्यापारियों को अपनी फसल रखने की समस्या से दो-चार नहीं होना पडे़गा। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से पुन्हाना शहर के जुरहेडा मार्ग पर उजीना ड्रेन के पास डूडोली गांव की तकरीबन 11 एकड़ भूमि पर करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। इस सीजन में गेहूं का रखरखाव बेहतर ढंग से इसी गोदाम में हो सकेगा। इस वेयर हाउस की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां एक जनसभा में की थी। यह वेयर हाउस करीब 5-6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस वेयरहादस की क्षमता 15 हजार मीट्रिक टन है जिसे 60 हजार मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकेगा। वेयर हाउस के बनने से यहां के किसानों और आढ़तियों को गेहूं और सरसों की फसल को सुरक्षित रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पुन्हाना अनाज मंडी के उपाध्यक्ष सिराजुदीन ने बताया कि पुन्हाना में वेयर हाउस का अपना गोदाम बनने से जहां सरकार को फायदा होगा वहीं किसान और आढ़ती भी अपने अनाज को यहां पर स्टॉक कर सकते हैं। किसान और आढ़ती जब चाहें अपने अनाज को बेच सकेंगे। उनका कहना है कि इसके एवज में किसानों और आढ़तियों को वेयर हाउस के लिए किराया देना पड़ेगा लेकिन अनाज पूरी तरह सुरक्षित रह सकेगा।
वेयर हाउस फिरोजपुर झिरका के मैनेजर शकील अहमद ने बताया कि पुन्हाना में वेयर हाउस बनने से काफी समस्या का समाधान हो सकेगा। उनका कहना है कि वेयर हाउस के पास पिनगवां और फिरोजपुर झिरका में गोदाम हैं जिनकी क्षमता कम हैं इसलिए गेहूं और सरसों को रखने के लिए पलवल के सामली आदि जगह पर भेजा जाता है जिससे ट्रांस्पोर्ट पर काफी किराया का खर्चा बढ़ जाता है। अनाज का उठान न होने से अनाज मंडी में स्टॉक ज्यादा होने की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें