नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वांछित बदमाश अतुलेश कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाहरी-उत्तरी जिले के नरेला थाने में दर्ज पॉक्सो मामले में वांछित था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर नरेला थाना में पॉक्सो अधिनियम आदित के तहत 27 जुलाई 2025 को मामला दर्ज किया गया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुराचार किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया की टीम ने आरोपी अतुलेश कुमार उर्फ विक्की (23 वर्ष) को बदरपुर बॉर्डर, मथुरा रोड, नई दिल्ली के पास पांच अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो