फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जम्मू-कश्मीर निवासी घोषित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या की वारदात में वांछित बदमाश गांव- फ्रिसल यारेपुरा, जिला- कुगाम, जम्मू और कश्मीर निवासी ज़ुबेर अहमद वाणी उर्फ कश्मीरी उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के आदर्श नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा के अनुसार हवलदार त्रिशपाल व राजेश जुबेर अहमद वाणी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद एसआई अजय की टीम ने आरोपी को दिल्ली के आज़ादपुर क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी जुबेर अहमद वाणी दिल्ली के आज़ादपुर स्थित डेनिस व्हिस्की गोदाम में लोडिंग-अनलोडिंग मजदूर के रूप में काम करता था। मृतक सीतल, उसी गोदाम में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। पीडि़त और आरोपी के बीच 16 जून 2024 को झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान आरोपी का एक दोस्त कमलेश भी शामिल हो गया। आरोपियों ने पीड़ित पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अदालत ने आरोपी को 25 सितंबर, 2024 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें