ईटा-1 के डी ब्लॉक का पार्क बदहाल, पार्क में नहीं होती नियमित सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-1 के डी ब्लॉक के पार्क की स्थिति बदहाल है। निवासियों के मुताबिक पार्क का वॉकिंग ट्रैक कई स्थानों पर टूटा हुआ है। पार्क में टहलने आने वाले लोगों को गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं पार्क में नियमित सफाई भी नहीं की जा रही।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्क में रोजाना बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आते हैं। टूटा हुआ फुटपाथ उनकी सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। निवासियों ने संबंधित विभाग से पार्क की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और टूटे हुए वॉकिंग ट्रैक की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
- टूटे हुए वॉकिंग ट्रैक पर चलते वक्त बुजुर्गों और बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। इसकी मरम्मत होनी चाहिए। - श्याम सिंह भाटी
- नियमित सफाई नहीं होने से पार्क की सुंदरता खराब हो रही है। पार्क का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया जा रहा। - धीरेंद्र भाटी
- पार्क में पड़ी गंदगी के कारण पार्क में आने का मन नहीं करता है। मरम्मत का कार्य और साफ- सफाई करानी चाहिए। - जितेंद्र भाटी
- पार्क में गंदगी पड़ी होने की वजह से पार्क में अब कम लोग घूमने आते है। पार्क अब बस देखने के लिए रह गया है। - श्याम सुंदर भाटिया
श्याम सिंह भाटी
श्याम सिंह भाटी
श्याम सिंह भाटी