फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 महीने से रिंग का इंतजार, करोड़ों की खेल सुविधा बेकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 महीने से इंतजार में बॉक्सिंग रिंग, मलकपुर स्टेडियम का टिन शेड बना शोपीस
विज्ञापन


- प्रशिक्षक और उपकरणों की कमी से 32 से अधिक बॉक्सर प्रभावित, आउटडोर अभ्यास का सपना अधूरा
नितेश कुमार

ग्रेटर नोएडा। जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार किया गया आउटडोर बॉक्सिंग शेड अब तक उपयोग में नहीं आ सका है। करीब 10 महीने पहले टिन शेड का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन आज तक वहां बॉक्सिंग रिंग स्थापित नहीं की गई। परिणामस्वरूप दर्जनों खिलाड़ी आउटडोर अभ्यास सुविधा से वंचित हैं। जिला खेल विभाग ने जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सहयोग से यह सुविधा विकसित कराई थी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को इंडोर के साथ-साथ आउटडोर परिस्थितियों में भी अभ्यास का अवसर देना था, ताकि वे विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। हालांकि निर्माण पूरा होने के बाद भी रिंग, मैट और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे पूरी परियोजना अधूरी पड़ी हुई है।
तीन महीने बाद भी स्टेडियम को स्थायी बॉक्सिंग प्रशिक्षक नहीं मिला-
स्थिति यह है कि स्टेडियम में वर्तमान में 32 से 35 पंजीकृत बॉक्सर नियमित अभ्यास करते हैं। इनमें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि आउटडोर प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से उनकी तकनीक और प्रतिस्पर्धी क्षमता में और सुधार हो सकता था। समस्या केवल रिंग तक सीमित नहीं है। नए सत्र की शुरुआत के लगभग तीन महीने बाद भी स्टेडियम को स्थायी बॉक्सिंग प्रशिक्षक नहीं मिल पाया है। प्रशिक्षक के अभाव में खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित हो रही है और कई युवा खिलाड़ी निजी अकादमियों का रुख करने को मजबूर हैं। जिला खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार खेल निदेशालय से अभी तक प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। उम्मीद है कि दूसरे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया में कोच उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद इंडोर स्टेडियम में मौजूद दो बॉक्सिंग रिंगों में से एक को आउटडोर शेड में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-

खेल निदेशालय से प्रशिक्षक की नियुक्ति होते ही आउटडोर शेड में बॉक्सिंग रिंग स्थापित कर खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें