फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग: ग्रेटर नोएडा में गोली लगने से वेटर घायल, सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय

Thu, 19 Feb 2026 03:17 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से 18 वर्षीय वेटर पुष्पेन्द्र घायल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में बिसरख गांव में एक सगाई समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक वेटर घायल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार रात एक बजे की है जब एक यथार्थ अस्पताल से सूचना मिली कि देव विहार कॉलोनी लाल कुआं गाजियाबाद निवासी 18 वर्षीय पुष्पेन्द्र को गोली लगने से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि गांव बिसरख निवासी अंकित भाटी के घर पर टेंट लाकर सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह के दौरान एक युवक द्वारा  द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इसी दौरान वहां वेटर का काम कर रहे पुष्पेन्द्र को गोली लग गई। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार पुष्पेन्द्र की हालत अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। उसके पेट में गोली लगी है।  प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम का कहना कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें