फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में वीवीआईपी... जाम से बेहाल हुई जनता... डायवर्जन भी नहीं आया काम

विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में शुक्रवार को राष्ट्रपति ने तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान लगभग आधा से अधिक शहर जाम से जकड़ा रहा। लोग परेशान रहे और काफी देर तक उन्हें चौराहों पर कतारों में खड़ा रहना पड़ा। डायवर्जन लागू था, लेकिन वह काम नहीं आया। पूरी व्यवस्था हलकान रही। ट्रैफिक पुलिस बस जद्दोजहद करती रही।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का पहला कार्यक्रम गोसाईंगंज में था। इस दौरान शहीद पथ से सटे मार्ग और अहिमामऊ चौराहा जाम में जकड़ा रहा। इसके बाद महामहिम का काफिला राजभवन आया तो इस दौरान अर्जुनगंज, कैंट, हजरतगंज, गोल्फ क्लब चौराहा और लोहिया पथ पर भी जाम लगा, क्योंकि काफी देर तक आम ट्रैफिक रोका गया था। बाद में राष्ट्रपति डिफेंस एक्सपो मैदान गईं और वहां से एयरपोर्ट पहुंचीं। इन सभी रूटों पर वही हालात रहे।
कानपुर रोड, अवध चौराहा और एयरपोर्ट के आसपास जाम लगा रहा। अवध चौराहे पर तो सबसे अधिक खराब स्थिति रही। यहां पहले से ही आलमबाग की तरफ जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद है। यातायात पुलिस जूझती रही, लेकिन वीवीआईपी मूवमेंट खत्म होने के करीब एक घंटे बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें