- पहले दिन सात स्कूलों में हुई मतदान प्रक्रिया, कंप्यूटर लैब बने पोलिंग बूथ, वोट डालकर उत्साहित दिखे छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के लिए सोमवार से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सात स्कूलों में छात्रों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के चयन के लिए मतदान किया। कई स्कूलों में कंप्यूटर लैब को पोलिंग बूथ में तब्दील किया गया वहीं कुछ स्कूलों में फोन के माध्यम से वोटिंग कराई गई। पहले दिन नोएडा के सेक्टर-73 स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज, यदु पब्लिक स्कूल, चेतराम कन्या इंटर कॉलेज व नवजीवन इंटर कॉलेज और ग्रेटर नोएडा के डेल्टा -2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल, सिग्मा-1 के होली पब्लिक स्कूल और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने वोट डाले। आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों में भी वोटिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।
श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल पिछले तीन वर्षों से अमर उजाला शिक्षक सम्मान में शामिल हो रहा है। इस बार भी छात्राओं ने उत्साह के साथ अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए मतदान किया। वहीं यदु पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शोविका यादव ने कहा कि शिक्षकों को सम्मान देने का प्रयास सराहनीय है। नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन से छात्रों को मतदान प्रक्रिया समझने का अवसर मिला। वहीं, चेतराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनिता भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक सम्मान के लिए यह अच्छी पहल है।
ग्रेनो के होली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू पुरी ने इस पहल को शानदार बताया। वहीं ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू कौल रैना ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक तीन वर्षों से इससे जुड़े हुए हैं। एस्टर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को शिक्षक चुनने का मौका देते हैं।
पिछली बार भी वोट दिया था। इस बार भी वोट देकर अपनी पसंदीदा शिक्षक का चयन किया है। - गौरी, कक्षा 10, श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज
मैंने अपनी पसंद की शिक्षिका को वोट किया है। यह टीचर्स डे का मेरी तरफ से उनके लिए उपहार है। - आयुषी, कक्षा 7वीं, नवजीवन इंटर काॅलेज
मुझे अपने पसंद की शिक्षिका का चयन कर खुशी हो रही है। वह जीत गईं तो मेरी खुशी दोगुनी हो जाएगी। - तनिष्क, कक्षा 8 वीं, यदु पब्लिक स्कूल
दूसरी बार प्रिय शिक्षक को चुनने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। - स्नेहलता, कक्षा 9, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल,ग्रेटर नोएडा
वोट देकर पता चला कि एक वोट की कितनी ताकत होती है। - यशिका वर्मा, कक्षा 10, होली पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला की पहल काफी अच्छी है। हमें शिक्षकों को चुनने का मौका मिलता है। - सान्वी सिंह सिंह, कक्षा 8 एस्टर पब्लिक स्कूल,ग्रेनो
यशिका वर्मा, कक्षा-10
यशिका वर्मा, कक्षा-10