फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता एक बूथ पर ही भरकर जमा करें एसआईआर के गणना प्रपत्र

Fri, 21 Nov 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि मतदाता अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपे। जिससे एसआईआर की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मतदाता जिनके शहर, गांव के अलग-अलग बूथों पर मत हैं वह केवल एक बूथ पर ही अपना मतगणना प्रपत्र भरकर सौंपें। जिससे शुद्ध व स्वच्छ मतदाता सूची तैयार हो सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वह एसआईआर के लिए अपने बूथ के बीएलओ से मतगणना प्रपत्र प्राप्त करके उसे भरकर बीएलओ को सौंपे। यह कार्य निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें हर मतदाता से सहयोग अपेक्षित है। साथ ही उन्होंने जिले में एसआईआर कार्य में जुटे बीएलओ को भी निर्देशित किया है कि वह अपना कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। किसी भी मतदाता से गणना प्रपत्र न मिलने की शिकायत प्राप्त न हो। यदि बीएलओ एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतेंगे तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
वहीं जिलाधिकारी जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि जो बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ एप पर डिजीटाइज कार्रवाई निर्धारित अवधि 4 दिसंबर से पहले पूरी कर देंगे तो प्रत्येक विधानसभा के तीन तीन बीएलओ सम्मानित और पुरस्कृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें