फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 100 मीटर दौड़ में सालिम व रूखसार प्रथम

Fri, 21 Nov 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में 16वीं वार्षिक खेलकूद महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक की स्पर्धाएं हुईं। इस दौरान 100 दौड़ में सालिम और रूखसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं सरस्वतीनगर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन बाला ने किया। शुभारंभ पर एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट व फ्लैग मार्च किया। इस दौरान महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रूकसार प्रथम, सैजल द्वितीय और अंजलि तृतीय रही। वहीं, 200 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, आंचल दूसरे और अंशु तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

400 मीटर अंशु प्रथम, धैर्या द्वितीय और कोमल तृतीय रही। शॉटपुट में सपना पहले, सैजल दूसरे और रूख्सार तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में अंजलि प्रथम, सैजल द्वितीय और रूखसार तृतीय स्थान पर रही। वहीं, लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सालिम ने प्रथम, विश्वजीत सिंह ने द्वितीय और हर्षित ने तृतीय रहे।
200 मीटर पुरुष दौड़ में अक्षित प्रथम, विश्वजीत सिंह द्वितीय और सालिम तृतीय रहे। 400 मीटर पुरुष दौड़ में सालिम प्रथम अक्षय दूसरे और जतिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट पुरुष में उदय प्रथम, हर्ष द्वितीय और यादवेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अक्षित प्रथम, सालिम द्वितीय और विश्वजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने महाविद्यालय की उपलब्धियां की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बीच न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि उनमें एकता, भाईचारे, सहयोग और टीम वर्क की भावना को भी मजबूती देती है। डॉ. बलविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों का महत्व बताया। संचालन डॉ. रुचिका वधवा और डॉ. ऋतु शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें