11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक को दिया वोट, बोले- लोकतंत्र का पाठ पढ़ने को मिला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 के लिए शुक्रवार को 11 स्कूलों में वोटिंग हुई। मतदान के लिए स्कूलों में छात्रों की लंबी कतारें लगीं। वोटिंग के बाद छात्रों ने खुशी जाहिर की और सेल्फी ली।
महामाया बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. छाया जैन ने कहा कि प्रिय शिक्षक को चुनने की यह प्रक्रिया बहुत रोचक है। स्कूल तीन साल से इसमें हिस्सा ले रहा है। यश मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल संध्या भारद्वाज ने पहल की सराहना की। कंपोजिट स्कूल नयाबास की प्रिंसिपल लक्ष्मी रानी ने बताया कि पहली बार स्कूल इसमें शामिल हो रहा है। महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन बरौला की प्रिंसिपल साधना चौहान ने कहा कि इससे शिक्षकों में अच्छा काम करने का उत्साह बढ़ता है।
बेंथनी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शिल्फा मैरी, श्री जवाहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार त्यागी, एसडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, आरएल मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य उपेश आर्य, राजकीय हाईस्कूल सलेमपुर गुर्जर की प्रधानाचार्य रजनी पिलानी, महाराजा नैन सिंह आर्य विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा यादव के साथ सरल शिक्षा समिति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
इन स्कूलों में हुआ मतदान
नोएडा के महामाया बालिका इंटर कॉलेज, यश मेमोरियल स्कूल, कंपोजिट स्कूल नयाबास, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन बरौला और नवज्योति माॅडर्न स्कूल में वोटिंग हुई। ग्रेटर नोएडा के बेंथनी कॉन्वेंट स्कूल, श्री जवाहर इंटर कॉलेज, एसडी पब्लिक स्कूल घंघोला, आरएल मेमोरियल स्कूल घंघोला में छात्रों ने मतदान किया। दादरी के महाराजा नैन सिंह आर्य विद्यालय में वोटिंग हुई। बिलासपुर के राजकीय हाईस्कूल सलेमपुर गुर्जर और जहांगीरपुर के सरल शिक्षा समिति इंटर कॉलेज में मतदान में छात्रों ने भाग लिया।
मैं दूसरी बार इसमें वोटिंग कर रहा हूं। -आर्यन, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन बरौला
मेरे लिए यह बिल्कुल नया अनुभव है। -पिकू, महामाया बालिका इंटर कॉलेज
निष्पक्ष तरीके से वोटिंग हुई। काफी अच्छा लगा। -गुंजन, यश मेमोरियल स्कूल
अमर उजाला ने वोट देने का मौका दिया। - तन्वी, श्री जवाहर इंटर कॉलेज
पहली बार शिक्षक सम्मान में शामिल हुई। -अन्नू, एसडी पब्लिक स्कूल
लोकतंत्र में ऐसे आयोजन ही जागरूक रखते हैं। - भाव्या, बेंथनी कॉन्वेंट स्कूल
प्रिय शिक्षक को चुनने का मौका मिला। -अंशिका, आरएल मेमोरियल स्कूल
वोटिंग करना काफी अच्छा लगा। -शानवी, राजकीय हाईस्कूल सलेमपुर गुर्जर
इसमें हमने लोकतंत्र का पाठ पढ़ा। - शिवानी, महाराजा नैन सिंह आर्य विद्यालय
वोट डालना काफी सरल था। -भूमि ठाकुर,सरल शिक्षा समिति इंटर कॉलेज