फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरचेंज से प्रभावित किसानों के साथ ओएससडी ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। भाकियू महात्मा टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी नागर व जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को इंटरचेंज से प्रभावित किसानों के साथ ओएसडी ने बैठक की। किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को बताया। अधिकारियों ने 15 दिन में किसानों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास इंटरचेंज बनाया जाना है। इंटरचेंज बनाने की प्राधिकरण की ओर से सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी हैं लेकिन अधिकारियों ने किसानों की अतिरिक्त मुआवजा व आवासीय प्लॉट आदि समस्याओं का समाधान नहीं किया है। इस कारण 4 दिन से किसान इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दे रहे हैं। किसानों के सभी मुद्दों पर चर्चा होने के बाद सहमति बन गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद इंटरचेंज प्रभावित किसानों ने भी निर्माण कार्य चलाने की सहमति दे दी है। बैठक में जयवीर कसाना, रविंद्र नागर मेरठ मंडल महासचिव, लीले, धीरज सिंह, जयकिशन, गजराज नवादा, गजराज सिंह, ओमप्रकाश, राहुल नागर, अनिल नागर, देविंद्र शर्मा, मोहन पंडित, राहुल शर्मा, वेदपाल शर्मा, विनोद, कपिल नागर, पंकज ठाकुर, पंकज भाटी, हरेंद्र नागर, सुंदर नागर, सुबोध भाटी, अंशुल नागर, निकित नागर, सहदेव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें