फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर मनाया शताब्दी वर्ष

Sat, 04 Oct 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो - 28 तिंदवारी के काली मंदिर में स्वयंसेवकों को जानकारी देते वरिष्ठ कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी/अतर्रा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। तिंदवारी में स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन किया तो अतर्रा में संघ के आदर्शों व आगामी कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

तिंदवारी के काली मंदिर में विजयादशमी व संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान विभाग सह संपर्क प्रमुख जगन्नाथ पाठक ने संघ की परंपरा व कार्यों की जानकारी साझा की। कहा कि संघ ने व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज को संगठित करने के कार्य किए हैं। शाखा केवल व्यायाम या अनुशासन की जगह नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति और समाज के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।
इस दौरान खंड संघ चालक हिम्मत सिंह, अवधेश सिंह, गयाप्रसाद सिंह, अजय, आसाराम, कुंजबिहारी, अमन सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में धूमधाम से संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ की स्थापना करने वाले महापुरुषों के माल्यार्पण से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने संघ के आदर्शों, राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों व समाज निर्माण की दिशा में योगदान पर विचार-विमर्श किया। सभी ने संगठन के सिद्धांतों को अपनाने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

फोटो - 28 तिंदवारी के काली मंदिर में स्वयंसेवकों को जानकारी देते वरिष्ठ कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें