फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वीवो कंपनी के कर्मियों ने किया हंगामा, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-शिफ्ट बदलने के समय वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों ने उठाई आवाज, सुरक्षाबलों ने हालात संभाले
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा में चल रही श्रमिक आंदोलन की आंच बृहस्पतिवार को यमुना सिटी क्षेत्र में भी पहुंच गई। सुबह के समय शिफ्ट बदलने के दौरान वीवो कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि के लिए हंगामा किया और नारे लगाए। सूचना पर रबूपुरा, दनकौर, जेवर और अन्य थानों से जवान कंपनी पहुंच गए और कर्मियों को समझाया। लगभग एक घंटे तक कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग करते हुए नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने कर्मचारियों को शांत कराया तो वह काम पर लौट गए। कंपनी में पुलिस और सुरक्षाबल को तैनात कर दी गई है।
यमुना सिटी के सेक्टर-24ए स्थित वीवो कंपनी में तीन शिफ्ट में करीब दस हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी में रात की शिफ्ट सुबह सात बजे समाप्त होती है। उसके बाद सुबह 8 बजे दूसरी शिफ्ट शुरू होती है। बृहस्पतिवार सुबह शिफ्ट बदलने के दौरान कर्मी कैंटीन के पास जुटे। इस दौरान कर्मियों ने वेतन बढ़ाने के लिए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कंपनी प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी। इस दौरान एसीपी सार्थक सेंगर, रबूपुरा कोतवाली प्रभारी समेत थाने की फोर्स, जेवर और दनकौर थाने के जवान और अर्धसैनिक बल कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों के पहुंचने पर कंपनी कर्मचारियों ने नारेबाजी तेज कर दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ कंपनी प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और हाई पावर कमेटी बनाने की बात कही।
कंपनी का दावा है कि वीवो के कर्मियों को पहले से ही नए वेतनमान से अधिक वेतन दिया जा रहा है। इस दौरान कंपनी कर्मियों को समझा-बुझाकर वापस काम पर भेज दिया गया। कंपनी प्रबंधन ने नए वेतनमान के ऑर्डर भी बोर्ड पर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन


वीवो कंपनी में शिफ्ट बदलने के दौरान कैंटीन में कुछ कर्मियों ने वेतन बढ़ाने की मांग की थी। सूचना पर रबूपुरा समेत आस-पास के थानों से जवान पहुंच गए। मौके पर पुलिस अधिकारियों और कंपनी प्रशासन ने कर्मियों को शांत कराकर काम पर भेज दिया।
श्याम बाबू शुक्ला, प्रभारी रबूपुरा कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें