नोएडा (संवाद)। छोटे उम्र में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का उदाहरण पेश करते हुए ओमैक्स कम्युनिटी के 006 रीजेंट ए निवासी विवान ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर के हॉट सीट पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और शांति के साथ सवालों का सामना किया, जिससे दर्शक और जज सभी प्रभावित हुए।
सोसाइटी के सचिव आशुतोष गर्ग ने इसे पूरे ओमैक्स कम्युनिटी के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि विवान का प्रदर्शन छोटे बच्चों के लिए प्रेरणादायी है और यह दिखाता है कि मेहनत और सही दिशा से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विवान के माता-पिता ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि बचपन से ही उन्होंने बेटे की रुचि और कौशल को समझकर हर स्तर पर प्रोत्साहित किया।
विवान का विशेष एपिसोड 6 से 8 अक्टूबर तक रात 9 बजे सोनीलिव पर प्रसारित होगा। इसको लेकर परिवार और मित्र उत्साहित हैं। ओमैक्स कम्युनिटी के लिए यह गौरव का विषय है कि उनका एक सदस्य इतनी कम उम्र में देशभर में अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता से पहचान बना रहा है।