फोटो : 8जेल में लोक अदालत लगा सुनवाई करते सचिव अमित वर्मा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा की ओर से जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल में चलाए जा रहे लीगल एड क्लीनिक का दौरा किया और वहां रखे रजिस्टरों की जांच की। वर्मा ने प्रत्येक कैदी से मुलाकात की व उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।
इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है, जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।