फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दीराम कंपनी पर वायरस अटैक, डाटा डिलीट
विज्ञापन

नोएडा। फूड एवं पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम पर वायरस अटैक का मामला सामने आया है। कंपनी की तरफ से कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। साइबर अपराधियों ने कंपनी के कई विभागों के डाटा डिलीट कर दिए। इससे कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, डाटा वापस करने की एवज में अपराधियों ने 7 लाख रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-62 के सी ब्लॉक में कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस है। यहां से कंपनी का आईटी विभाग संचालित और नियंत्रित होता है। डीजीएम आईटी अजीज खान ने पुलिस को शिकायत दी कि 12 और 13 जुलाई की रात में कॉरपोरेट ऑफिस के सर्वर पर वायरस अटैक हुआ। इससे मार्केटिंग बिजनेस से लेकर अन्य विभाग का डाटा डिलीट कर दिया गया। कई महत्वपूर्ण फाइलें भी गायब हो गईं। जब इसकी जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को हुई तो पहले आंतरिक जांच की गई। इसके बाद अधिकारियों और वायरस अटैक करने वालों से चैट हुई। इसमें आरोपियों ने डाटा वापस करने के लिए कंपनी से सात लाख रुपये मांगे। इस मामले में कंपनी के डीजीएम आईटी अजीज खान की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने 14 अक्तूबर को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें