नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को श्रीनिवासपुरी जाकर लाल किला धमाके में मृत अमर कटारिया के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने अमर के पिता जगदीश से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
सचदेवा ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। एनआईए विस्तृत जांच कर रही है। भारत सरकार हमले के मास्टरमाइंड को हर हाल में बेनकाब कर कठोर सजा देगी। यह धमाका देश की सुरक्षा और शांति पर सीधा हमला है और ऐसे कृत्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह समय देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुटता दिखाने का है। भाजपा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि पार्टी और सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाने तक जांच एजेंसियां लगातार काम करती रहेंगी। ब्यूरो