फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप पलटने से घायल चौथे श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएनजी लिंक रोड पर रविवार शाम को हुआ था हादसा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हिंडन नदी में मूर्ति विसर्जित करके लौटते वक्त एफएनजी लिंक रोड पर पिकअप पलटने से घायल चौथे श्रद्धालु की इलाज के दौरान सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। अभी 10 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रविवार को इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सर्फाबाद गांव में रहने वाले पश्चिम बंगाल के लोगों ने गांव में काली माता की पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके बाद 16 से अधिक लोग रविवार शाम को पिकअप में सवार होकर मूर्ति का विसर्जन करने हिंडन गए थे। मूर्ति विसर्जित करने के बाद सभी सर्फाबाद लौट रहे थे। बिसरख की ओर से एफएनजी की तरफ आने वाले मार्ग पर जैसे ही हिंडन पुल पार किया तो लिंक मार्ग पर चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर से टकराकर पुल पर पलट गया था। छह लोग हवा में उछलकर करीब 25 फीट नीचे सड़क किनारे जमीन पर जाकर गिरे। हादसे के बाद सोमवार शाम 55 वर्षीय रंजीत और 42 वर्षीय वासुदेव की मौत हो गई थी। सोमवार को इलाज के दौरान 52 वर्षीय दुर्योधन की भी मौत हो गई थी। अब बुधवार को चौथे श्रद्धालू राकेश की मौत हो गई। अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में चौथे शख्स की मौत इलाज के दौरान हो गई हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें