फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वायरल बुखार का वार, तेजी से बढ़ रहे बीमार

Sun, 12 Oct 2025 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले में मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में रोजाना वायरल बुखार से पीड़ितों की भीड़ उमड़ रही है। उन्हें उपचार देने के साथ उनके खून की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार हाल ही में हुई बारिश और उसके बाद तापमान में गिरावट आने के कारण संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीजों को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और गले में खराश की शिकायत है। कई मरीजों की लक्षण दिखने पर डेंगू और चिकनगुनिया की जांच भी कराई जा रही है। हालांकि अभी तक इन दोनों बीमारियों का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में ओपीडी में वायरल बुखार के मामलों में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक मामले पांच से 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में सामने आ रहे हैं। बच्चों में भूख न लगने, सुस्ती और लगातार तेज बुखार के लक्षण देखे जा रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को ठंडी वस्तुओं का सेवन न करने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें