फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरियाणा में 1.17 करोड़ में बिका वीआईपी प्लेट नंबर, देश में अभी तक सबसे बड़ी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा में ऑनलाइन नंबर प्लेट की बोली में रिकाॅर्ड टूटा, एचआर88बी 8888 नंबर की लगी सर्वाधिक बोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़/चरखी दादरी। हरियाणा में एक बार फिर वाहनों के वीआईपी नंबर की बोली ने नया रिकाॅर्ड बनाया है। व्हीकल नंबर प्लेट की ऑनलाइन बोली में सबसे बड़ी बोली 1.17 करोड़ की लगी है जोकि देशभर में सबसे बड़ी बोली मानी जा रही है। यह वीआईपी नंबर चरखी दादरी के बाढ़डा का है। फिलहाल यह बोली हरियाणा ही नहीं बल्कि देश में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
हरियाणा में बुधवार को साप्ताहिक ऑनलाइन बोली में यह नंबर प्लेट बेचा गया। इस नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन 45 आवेदन प्राप्त हुए। शाम 5 बजे बोली समाप्त हुई और इस तरह से यह बोली सबसे महंगी साबित हुई। दोपहर 12 बजे तक इस बोली की कीमत 88 लाख रुपये तक ही पहुंची थी। पिछले सप्ताह एचआर 22 डब्ल्यू 2222 नंबर 37.91 लाख रुपये में बिक्री हुई थी। जुलाई 2024 में एचआर 02बीए 7777 नंबर की बीते वर्ष जुलाई में 16.03 लाख रुपये में बिक्री हुई थी। 2023 से पहले मैनुअली बोली लगती थी और इसके लिए रिजर्व प्राइज तय होता था। जून 2024 में पोर्टल लांच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित आसपा की रैली में संविधान की प्रति दिखाते नगीना सांसद चंद्र

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित आसपा की रैली में संविधान की प्रति दिखाते नगीना सांसद चंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें