फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 11 लाख रुपये पहुंची वीआईपी नंबर 0008 की बोली

सार

नोएडा में वीआईपी वाहन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में 0001, 0007 और 0009 के लिए नौ लाख रुपये से अधिक की बोली लगी है। विभाग ने फर्जी बोली रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

0001, 0007 और 0009 नंबर के लिए भी नौ लाख रुपये से ऊपर की बोली लगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोेर्टर
नोएडा। वाहनों के वीआईपी नंबरों की बोली लाखों रुपये में लग रही है। सबसे ज्यादा 11 लाख रुपये की बोली 0008 नंबर के लिए लगाई गई है। जिले में शुरू हुई वीआईपी वाहन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के पहले ही दिन यह बोली निजी कंपनी ने लगाई। इस नंबर के लिए तीन बोलीदाता आमने-सामने हैं। बोली प्रक्रिया के अभी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में यह रकम बढ़ भी सकती है।
नंबर 0001 के लिए 12 लोगों ने पंजीकरण कराया था लेकिन केवल सात ही बोली प्रक्रिया में शामिल हुए। इस नंबर के लिए नौ लाख से अधिक की बोली लग चुकी है और उम्मीद है कि यह और बढ़ सकती है। 0007 और 0009 नंबर के लिए भी नौ लाख रुपये से ऊपर की बोली लगी है। 0004 नंबर के लिए चार, 1414 के लिए तीन और 6262 के लिए 2.62 लाख रुपये की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप संभागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि फर्जी बोली प्रक्रिया से विभाग को राजस्व की हानि होती है। इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। शासन को पत्र लिखकर प्रक्रिया को अधिक सख्त और पारदर्शी बनाने की सिफारिश की जा रही है। जो कंपनियां या व्यक्ति इस प्रक्रिया को प्रभावित करते पाए जाएंगे, उन्हें चिह्नित कर काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें