नोएडा (संवाद)। विश्व पर्यटन दिवस पर एमिटी विश्वविद्यालय में विकसित भारत-2047 के लिए पर्यटन विषय पर सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, डॉ. रवि नंदन सिन्हा, अम्र अली, शिवराज सिंह और डॉ एम. सजनानी उपस्थित रहे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पर्यटन में नवाचार, स्थिरता और मानवीय स्पर्श की अहमियत बताई।