टूंडला के लाइनपार में खेरे वाली माता मंदिर पर प्रदर्शन करते ग्रामीणसंवाद
- फोटो : टूंडला के लाइनपार में खेरे वाली माता मंदिर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण संवाद
टूंडला। लाइनपार के गांव रुधऊ मुस्तकिल में खेरे वाली माता मंदिर को सोमवार को राजस्व अभिलेख में दर्ज न किए जाने पर तहसील प्रशासन के विरुद्ध ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मंदिर को राजस्व अभिलेखों में दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रुधऊ मुस्तकिल के समाजसेवी रामप्रकाश कुशवाह ने कहा कि तहसीलदार उक्त भूमि पर बने मंदिर की भूमि को रिजर्व लैंड बेहड बताकर राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं कर रहीं हैं। जबकि खेरे वाली माता मंदिर वर्षों पुराना है। ग्रामीण लंबे समय से मंदिर को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराए जाने की मांग करता आ रहा है, किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
कई बार समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजने के बावजूद अधिकारियों द्वारा लीपापोती किए जाने पर रविवार को ग्रामीण लामबंद हो गए तथा उन्होंने तहसील प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर मंदिर को राजस्व भू-अभिलेख नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में श्रीरामचंद्र मंदिर के महंत चंदनदास महाराज, प्रताप सिंह, अमृतलाल निषाद, बलराम सिंह, धनीराम, गोपाल बाबा, रमेश चंद, राधेश्याम, वंदन सिंह निषाद, निरंजन, भोला निषाद, राजकुमारी, गुड्डी देवी आदि है।