फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित होने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित होने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

-जारचा कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी खुर्द गांव की घटना, पुलिस ने कराया ग्रामीणों को शांत
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी खुर्द गांव में असामाजिक तत्वों ने मंदिर के अंदर भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित कर दिया। जानकारी होने पर ग्रामीण मंदिर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


गुलावठी गांव के मंदिर में करीब 3 साल पहले भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। सोमवार रात में असामाजिक तत्वों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो मूर्ति खंडित मिली। घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पीतांबर शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। इसके बाद एसीपी रमेश पांडे, कोतवाली प्रभारी सुनील बैंसला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव हैं।
विज्ञापन

एसीपी का कहना है कि भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित करने वालों की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें