फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ढाणी का रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों ने झोझू-कादमा रोड पर लगाया जाम

Sat, 15 Nov 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जाम लगा रहे लोगों से बात करते पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
कादमा। गांव रामबास में अनुसूचित वर्ग की ढाणी को जाने वाला रास्ता बंद होने से ग्रामीणों ने शुक्रवार को झोझू-कादमा मार्ग पर मुख्य अड्डे के पास जाम लगा दिया। महिलाओं व पुरुषों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। जाम लगभग 20 मिनट तक लगा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण बदलू राम ने बताया कि ढाणी में करीब 70-80 घर हैं और उनका आने-जाने का मुख्य रास्ता लगभग 5 दिन पहले बंद कर दिया गया। पैमाइश के दौरान रास्ते में जमीन आने की बात कहकर वहां खुदाई कर दी गई, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। रास्ता बंद होने से बच्चों के स्कूल जाने और मजदूरी के लिए जाने में भारी दिक्कतें आने लगी हैं।
ग्रामीणों ने बदलू राम की अध्यक्षता में झोझू-कादमा रोड पर जाम लगाया और चेतावनी दी कि समाधान न हुआ तो वे दोबारा सड़क जाम करेंगे और डीसी कार्यालय पर धरना देंगे। सूचना मिलते ही झोझू थाना प्रभारी व कानूनगो मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जयप्रकाश, बिट्टू, रोहताश, सोमवीर, रामकिशन, बाबूलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें