फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गांव बीरसीका से उजीना को जाने वाले मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है। हामिद, अंसार, कासम, असलम व आजाद ने बताया कि लोगों में लंबे समय बाद इस मार्ग के बनने से आस जगी थी। पिछले कई दिनों से मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटिया रोड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे यह मार्ग लंबे समय तक ठीक नहीं रहेगा। सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के कार्य में पारदर्शिता की बात कहीं जा रही है। लेकिन उनके यहां पर सड़क के निर्माण कार्य में सभी नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दिया जाए। दूसरी ओर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे विरोध करेंगे। वहीं संबंधित विभाग के जेई आबिद खान ने बताया कि निर्माण कार्य में सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और इस बारे में ठेकेदार से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें