फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत, जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 3 अफसर संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत, जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 3 अफसर संक्रमित
विज्ञापन

नोएडा। जिले के कई अफसर भी कोरोना की जद में आ गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी समेत तीन अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिले में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी हुई है। मंगलवार को 115 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3000 के करीब पहुंच गया है। जबकि, कोरोना से 29 की मौत अब तक हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर ने बताया कि जिला सर्विलांस अधिकारी के अलावा दो अधिकारी कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें एक अधिकारी को कंट्रोल रूम से जुड़ा बताया जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी को जिम्स व अन्य अफसरों को दूसरे कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नोएडा प्राधिकरण के औद्योगिक विभाग की एक कनिष्ठ सहायिका संक्रमण की चपेट में आई है। वहीं, रबूपुरा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को कोरोना की वजह से मौत हो गई। वह कई दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित थे। उनका इलाज बुलंदशहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से दनकौर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एंटीजन जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें जिम्स भेज दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में उनका अंतिम संस्कार किया गया। संस्थान के डायरेक्टर ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि मरीज ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। मरीज के परिजन का भी टेस्ट कराया गया है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, नगर पंचायत कर्मियों ने मृतक के घर को सैनिटाइज कर दिया है।
विज्ञापन

1121 सक्रिय केसों के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर
राज्य सर्विलांस कार्यालय के आंकड़ों में मंगलवार को 115 नए केस आने के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2935 हो गई। वहीं, 23 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 1785 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि, 1121 सक्रिय मामलों के साथ जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर गाजियाबाद (1360) और तीसरे लखनऊ (718) है। मंगलवार को विशेष अभियान के तहत एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रू नेट की जांच की गई। अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। डॉक्टरों की कमी के कारण जिला अस्पताल में 10 जुलाई से सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी शुरू होना संभव नहीं लग रहा है। जिला अस्पताल में लगे फीवर क्लीनिक में करीब 140 मरीज मिले हैं।
5 परिजनों समेत अपर जिला कृषि अधिकारी संक्रमित
अपर जिला कृषि अधिकारी और उनके परिवार के 5 सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। छुट्टियां बिताने मायके में आई उनकी बेटी और नाती भी संक्रमण की चपेट में आ गए। परिजनों को नोएडा के एक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके दफ्तर को सैनिटाइज कराकर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अपर जिला कृषि अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि शीर्ष अफसर ने की है। कृषि विभाग के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (तिवारी गुट) के जिलाध्यक्ष सूरजपुर स्थित विकास भवन में अपर जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह परिवार के साथ दादरी के छपरौला में रहते हैं। उन्हें और उनकी पत्नी को कई दिन से बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। रविवार को उन्होंने गांव में लगे कोविड टेस्ट कैंप में जांच कराई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

जेवर में नौ संक्रमित मिले
कस्बे में मंगलवार को 9 संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 407 लोगों की जांच की। इसमें से कस्बे के मोहल्ला दाऊजी (खोरिया) में 4 और कानूनगोयान में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, जेवर तहसील के गांव हिमायुपुर में 1 और गोपालगढ़ में पिता-पुत्र पॉजिटिव पाए गए। मोहल्ला कानूनगोयान पहले से ही सील है। वहीं, जिन गांव में मरीज मिले हैं, उनको तहसील प्रशासन द्वारा सील किए जाने की तैयारी की जा रही है। जेवर में स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बा, रबूपुरा, जहांगीरपुर आदि में गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें