फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने गई सारसौल बिजलीघर की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। टीम को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा दिया। भगदड़ में जेई संतोष शर्मा गिरते-गिरते बचे, चेतन और लाइनमैन साजन के चश्मे गिर गए। टीम खेतों के रास्ते जान बचाकर बाहर निकली। बिजली विभाग और ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस को भी बुला लिया।
विज्ञापन




विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया सरकार द्वारा तय कार्यक्रम का हिस्सा है, लेकिन कुछ लोग गलतफहमी फैलाकर टीम का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को भी टीम महज अपना नियमित कार्य कर रही थी, तभी ग्रामीणों ने बिना किसी कारण हंगामा खड़ा कर दिया और हमला करने पर उतारू हो गए।



इधर, कुछ ग्रामीणों ने बाद में विभागीय टीम पर घरों में जबरन घुसने और अभद्रता के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसडीओ सौरभ भारद्वाज का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और अपने कृत्यों को छिपाने के लिए लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों तहरीरों की जांच कर रही है, लेकिन बिजली विभाग की टीम पर हुए हमले से विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन




टीम का कहना है कि सरकारी कार्य को इस तरह बाधित करना गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सूचना मिली थी, टीम को मौके पर भेजा गया था, मामले में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें