फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल नेटवर्क न होने से ग्रामीण परेशान

Sat, 01 Nov 2025 02:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क न होने से ग्रामीण परेशान है। जुलेडी ग्राम पंचायत के जूनियर हाईस्कूल देवीखाल में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। शिविर में मुख्य रूप से किसान सम्मान निधि, दिव्यांग, वृद्धा और विधवा पेंशन के लंबित मामलों व नए आवेदनों पर सुनवाई हुई। इस दौरान क्षेत्रीय पटवारियों ने आय प्रमाणपत्र बनाने में मदद की। दो लोगों के मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जुलेडी और आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। विधायक रेनू बिष्ट को बताया कि निजी कंपनियों ने क्षेत्र में टॉवर तो लगाए हैं लेकिन नेटवर्क की रेंज बहुत कम है। लोग इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। विधायक ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने दिउली में आधार शिविर लगाने की मांग की। विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि जुलेडी धारकोट मोटर मार्ग व नीलकंठ बाईपास मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। नीलकंठ बाईपास के शेष पांच किमी भाग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। विधायक ने कहा कि अधिकारी केंद्र और राज्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य गीता पयाल, रजनी देवी, एसडीएम चतर सिंह चौहान, बीडीओ दृष्टि आनंद, तहसीलदार वैभव जोशी, एडीओ पंचायत दिनेश रावत, रवि अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।



-

ग्रामीणों ने की झाड़ियों को साफ करवाने की मांग



तोली ग्राम प्रधान रविन्द्र नेगी ने लोनिवि से नीलकंठ बाईपास पर झाड़ियों को साफ करवाने की मांग की। कहा कि स्कूली बच्चे सुबह स्कूल जाते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों की अधिकता के कारण अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ढोषण की रुक्मणि देवी और सुलोचना देवी ने कहा कि 13 वर्ष पूर्व जुलेडी धारकोट सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन ढोषण गांव में सड़क निर्माण में भूमि मुआवजा नहीं दिया गया। ग्रामीण कोमल सिंह ने जुलेडी गांव में आपदा प्रभावित तीन परिवारों के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की है। शिक्षिका ममता रतूड़ी ने बिन्जाखेत प्राथमिक विद्यालय में स्थाई सहायक अध्यापिका की तैनाती की मांग की है। ग्राम प्रधान जुलेडी रजनी देवी ने जल निगम से जुलेडी पंपिंग योजना का शेष कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन






अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि शिविर में कमल किशोर और अमर सिंह भंडारी के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए। प्रभारी कृषि अधिकारी महक सिंह ने बताया कि किसान कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। सहायक उद्यान अधिकारी सुमन बिजल्वाण ने बताया कि ग्रामीण 50 वर्ग मीटर और 100 वर्ग मीटर के पॉली हाउस लगा सकते हैं। पशुपालन विभाग की डॉ. सपना बिष्ट ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें