फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहाड़ी पकवान परोसे, मेहमानों ने खेला भैलो

Sat, 01 Nov 2025 02:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत कैलासगेट कृषि विभाग कार्यालय के समीप पहाड़ी रसोई स्वनंदा परिसर में देवभूमि मां गंगे स्वयं सेवी संस्था की ओर से ईगास पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में समूह की महिलाओं की ओर से पहाड़ी पकवान, स्वाले, दाल की पकौड़ी, अरसे, रोटाना समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजन मेहमानों को परोसे गए। उसके बाद लोगों ने चीड़ की लकड़ी से बने भैलो खेला। संस्था की अध्यक्ष रीना उनियाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़ की संस्कृति व रीति रिवाज को जीवंत करना है। संस्था कई वर्षों से इसी प्रयास में अग्रसर है। आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति को न भूले इसके लिए संस्था की ओर से ईगास पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से चलाए जा रहे ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस अवसर पर अमिता उनियाल, योगेश उनियाल, रोशनी रतूड़ी, बबीता सकलानी, ममता नेगी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें