फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तालाब से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के साबौता गांव में तालाब की गंदगी और उसमें फैली दुर्गंध से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण तालाब पूरी तरह गंदगी से भर गया है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी से उठती बदबू आसपास के घरों तक पहुंचती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मच्छरों के पनपने से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें