फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीबीपी ने मनाया 64वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। 39वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने शुक्रवार को अपना 64वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत सेनानी सुभाष चंद्र यादव द्वारा शहीद स्मारक पर बल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद परेड का आयोजन किया गया तथा बल ध्वज फहराकर सलामी दी गई। 24 अक्तूबर 1962 को इस बल की स्थापना देश की सीमाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई थी। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी जसपाल सिंह सहित अधिकारी, अधीनस्थ व हिमवीर जवान-हिमवीरांगनाएं उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें