फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: महिला को बांझ और विधवा होने का दिया श्राप, ग्रामीण ने पुजारी के साथ की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 12:49 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। 
विज्ञापन
पुजारी के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक पुजारी ने महिला को बांझ और विधवा होने का श्राप दिया था इस बात से नाराज होकर ग्रामीण ने पुजारी की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। वीडियो में एक व्यक्ति पुजारी के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें