फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: एक मूर्ति यूटर्न पर कार में लगी आग, दशहरा मेले से लौट रहे लोग जाम में फंसे, वाहनों की लंबी कतार

Wed, 21 Oct 2026 12:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार रात एक मूर्ति यूटर्न के पास चलती कार के इंजन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपकर कार सवार ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार रात एक मूर्ति यूटर्न के पास चलती कार के इंजन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपकर कार सवार ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, दशहरा मेले के चलते पहले से ही मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव था। कार में आग लगने के बाद यातायात कुछ देर के लिए रोके जाने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। इससे रावण दहन देखने जा रहे और मेले से लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 7:45 बजे एक कार एक मूर्ति यूटर्न के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में इंजन के पास आग भड़क उठी। कार सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। चालक ने कार में सवार महिला और उसके बच्चे को भी सुरक्षित निकाला। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाई। आग बुझाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए यातायात रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की भीड़ से पहले ही लगा था जाम
दशहरा पर्व पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचे थे। इसके चलते ईकोटेक-12 से एक मूर्ति गोलचक्कर तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच कार में आग लगने की घटना से यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि कार में लगी आग को बुझा दिया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और यातायात को सामान्य कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें