रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक पुजारी ने महिला को बांझ और विधवा होने का श्राप दिया था इस बात से नाराज होकर ग्रामीण ने पुजारी की पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। वीडियो में एक व्यक्ति पुजारी के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।