21 आर्य समाज रूप नगर में आर्य वीर दल की ओर से आयोजित वीर-पर्व में मंच पर मौजूद अतिथि व संबोधि
रोहतक। विजयदशमी बल का पर्व है। हमें व्यायाम, ब्रह्मचर्य और शुद्ध आहार से बल की प्राप्ति करनी चाहिए। उपरोक्त विचार दर्शन योग महाविद्यालय के आचार्य स्वामी शांतानंद ने व्यक्त किए। वे विजयादशमी के उपलक्ष्य में आर्य समाज रूप नगर में आर्य वीर दल की ओर से आयोजित वीर-पर्व में संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व ब्रह्मचारी सत्यकाम ने विजयादशमी पर्व पर क्षात्र-धर्म के द्योतक वेद मंत्रों के माध्यम से यज्ञ सम्पन्न करवाया। आर्य समाज रूप नगर एवं आर्य समाज प्रधाना मोहल्ला की शाखाओं के बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आर्य वीरांगना दल की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। दयावती आर्य को जिला अध्यक्ष, आशा को जिला संचालिका और नर्मदा को मंत्री नियुक्त किया गया। जिला संचालक सतीश आर्य, ओमप्रकाश आर्य, संजीव सचदेवा, संदीप काहनी, अंकुर अरोड़ा, योगेश आर्य, शुभम, इंद्रेश, नर्मदा आदि उपस्थित रहे।