फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन हर केंद्र और मतगणना की होगी वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र की वीडियोग्राफी कराएगा, ताकि हर पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मतगणना के दौरान भी वीडियोग्राफी की जाएगी। वहीं, स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 5, ग्राम प्रधान की 88, बीडीसी की 119 और ग्राम पंचायत सदस्य की 1114 सीट हैं। इन पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में कुल 2.08 लाख मतदाता और कुल 132 मतदान केंद्र हैं। यहां मतदाता अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्र एक-एक टीम तैनात रहेगी, जो मतदान की वीडियोग्राफी करेगी। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा वीडियोग्राफी से भी चुनाव पर नजर रखी जाएगी। अफसरों ने बताया कि तीनों ब्लॉक के मतगणना स्थल तय कर दिए गए हैं। वहीं पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को वहीं रखा जाएगा। सभी स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी मदद से मतपेटियों पर नजर रखी जाएगी। दो मई को मतगणना की भी वीडियोग्राफी की जाएगी।
मतदान के दिन फैक्ट्री में अवकाश पर जताई आपत्ति
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी संस्थानों में अवकाश रखने के लिए पत्र भेजना शुरू कर दिया है। वहीं, जिले के उद्यमी संगठनों ने इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए औद्योगिक इकाईयों को खुला रखने की अनुमति देने की मांग की है। इंडस्ट्रियल एंटरप्रिंयोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके तिवारी ने बताया कि जिला उपायुक्त ने पत्र भेजकर मतदान के दिन सार्वजनिक व वेतनिक अवकाश देने के लिए कहा है। यह आदेश अनुचित है। उन्होंने कहा कि कोरोना से उद्योग पहले ही प्रभावित हैं। जिले के औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले अधिकांश श्रमिक और कर्मचारी बाहरी जनपदों के हैं। वहां 19 अप्रैल को चुनाव नहीं हैं। उन्हें स्थानीय कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश देने में दिक्कत नहीं हैं, लेकिन इकाईयों को बंद कराने का निर्णय गलत हैं। इस पर उन्होंने जिला प्रशासन से दोबारा विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन

8 बीडीसी और एक ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए
जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 8 और ग्राम प्रधान के एक पद पर चुनाव नहीं होगा। यहां पर बीडीसी और ग्राम प्रधान को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब 87 ग्राम प्रधान और 111 बीडीसी के पद पर चुनाव होगा। वहीं, दलेलपुर की तरह महेंदीपुर खादर गांव में पहली बार ग्राम पंचायत चुनी जाएगी। जिला पंचायत के 5, ग्राम पंचायत सदस्य के 1114, ग्राम प्रधान के 88 और बीडीसी के 119 पदों पर चुनाव होना है, लेकिन नामांकन प्रक्रिया के बाद 8 बीडीसी और एक ग्राम प्रधान को निर्विरोध चुन लिया गया है। जेवर के दलेलपुर और महेंदीपुर गांव में पहली बार ग्राम पंचायत का गठन होगा। दलेलपुर में ग्राम प्रधान का चयन निर्विरोध किया गया है। जबकि, महेंदीपुर खादर में ग्राम प्रधान पद पर चुनाव होगा। अब 87 ग्राम प्रधान और बीडीसी के 111 पदों पर मतदान होगा। विकास खंड बिसरख में 3, दादरी में 2 और जेवर में 3 बीडीसी पद के दावेदारों को निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें