फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रत्याशियों के कार्यालयों पर छापा, दावत उड़ाते मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। जेवर में बुधवार रात पुलिस ने बसपा, सपा व भाजपा के जिला पंचायत प्रत्याशियों के कार्यालयों पर छापा मारा। तीनों प्रत्याशियों के कार्यालयों पर कोविड नियमों की अनदेखी कर लोगों की भीड़ दावत उड़ाती दिखी। पुलिस ने तीनों जिला पंचायत प्रत्याशियों व उनके व्यवस्थापकों के खिलाफ कोविड के नियमों की अनदेखी करने, आदर्श आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की है। छह नामजद सहित 270 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जेवर खुर्जा रोड स्थिति भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी के कार्यालय संस्कार बैंक्वेट पर छापा मारा गया। यहां मौजूद लगभग 80 लोग सामूहिक रूप से खानपान कर रहे थे। पुलिस ने अमित चौधरी व व्यवस्थापक गुड्डू सहित 80 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं, थोरा बस स्टैंड के पास बसपा प्रत्याशी कपिल छौंकर के कार्यालय पर छापा मारा। यहां मौजूद लगभग 40 लोग सामाजिक दूरी का पालन किए बिना खानपान कर रहे थे। पुलिस ने कपिल छौंकर व व्यवस्थापक सिवारा धर्मेंद्र सिंह सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर, साबौता कट के पास स्थित बैठक रेस्टोरेंट के पीछे सपा प्रत्याशी रविंद्र भाटी के कार्यालय पर भी पुलिस को लगभग 150 लोग बिना मास्क के खाते-पीते मिले। पुलिस ने सपा प्रत्याशी रविंद्र भाटी व व्यवस्थापक नरेंद्र नागर सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जेवर के वार्ड नंबर 5 से जिला पंचायत प्रत्याशी अमित चौधरी, कपिल छौंकर व रविंद्र भाटी के कार्यालयों पर छापा मारा गया। ये लोग आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन करते पाए गए। तीनों प्रत्याशियों व उनके व्यवस्थापकों सहित 270 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- उमेश बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी जेवर
प्रत्याशी युवाओं को बांट रहे क्रिकेट किट
जिला पंचायत के कुछ प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तमाम प्रलोभन दे रहे हैं। शराब परोसने से भी नहीं चूक रहे। कई गांवों में प्रत्याशियों ने युवाओं को लुभाने के लिए क्रिकेट किट और खेल के अन्य सामान भी वितरित कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें