फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में दो पक्षों के बीच पथराव का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.....
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े के बाद परिवार के लोग आए थे आमने-सामने
यमुना सिटी। जेवर के नगला जहानू में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ था। इसमें कई लोग घायल भी हुए थे। आबिद ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उनके परिवार का पड़ोस के रफीक, सलमान, वारिस और इंतजार के बच्चों के साथ विवाद हो गया था। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वीडियो के आधार पर उपद्रव करने वाले अन्य लोगों को चिह्नित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें