फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिल्पा शेट्टी के नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ​शिल्पा शेट्टी के नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है और यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। एयरपोर्ट से देश के बड़े शहरों की उड़ानें शुरू होने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी एयरपोर्ट पहुंची। लोगों ने एयरपोर्ट से बाहर आते समय उनके वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू हुई थीं। अब मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू जोधपुर, जयपुर जैसे शहरों के लिए यात्री लगातार यहां से सफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री बीते शनिवार को मुंबई से यात्रा करके यहां पहुंची थी और यहां से सड़क मार्ग के जरिए आगे की यात्रा पर चली गई। लेकिन इस दौरान शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसक उमड़ पड़े और उनके साथ फोटो वीडियो बनाने की कोशिश करते रहे। शिल्पा शेट्टी ने कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई और फिर बिना रुके ही वह अपनी वाहन में सवार होकर वहां से निकल गई। स्थानीय लोगों ने भी शिल्पा शेट्टी के वीडियो अपने निजी अकाउंट से शेयर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें