फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष के फोटो एआई से एडिट कर महिला के साथ वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष गुलशन राजपूत ने बताया कि मेरे कार्यालय पर एक महिला काम करती थी। महिला एक साल पहले काम छोड़ चुकी है। आरोप है कि महिला के साथ मेरी चैट एआई से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रहा है। बताया कि फोटो वीडियो वायरल होने से छवि धूमिल हुई है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राकेश शर्मा निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें