फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर गाजियाबाद की फाइनल रिपोर्ट तैयार करने में जुटा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्रेटर गाजियाबाद को लेकर निगम की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए नगर निगम और प्रशासन सहित संबंंधित विभाग के अधिकारी तेजी से काम करने में जुटे हैं। अधिकारियों को नक्शा तैयार करने से लेकर जनसंख्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। निगम की ओर से 21 गांवों का सर्वे करके रिपोर्ट तैयार कर लिया है। अब निगम की ओर से दोबारा फाइनल रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। फाइनल रिपोर्ट तैयार होने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से उसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए खोड़ा, कनावनी, लोनी और डासना नगर पंचायत के साथ ही मुरादनगर 21 गांवों को जोड़ने की योजना बना रहा है। इन सभी क्षेत्रों के नक्शे का मिलान किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। अब रिपोर्ट को जिलाधिकारी के यहां भेजा जाएगा। जहां से इसको शासन के पास भेजा जाएगा। शासन के पास से स्वीकृति होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ग्रेटर गाजियाबाद का प्राथमिक नक्शा तैयार कर लिया गया है। हालांकि अभी इसे कुछ बदलाव के भी आसार बताए जा रहे हैं। सभी विभागों की सहमति के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें