फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के विवादित बयान का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नागर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता एक समुदाय विशेष के लोगों पर पोलियो जैसी बीमारी को बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस नेता की जमकर आलोचना करते हुए पार्टी हाईकमान पर भी निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले कांग्रेस नेता छोलस गांव में प्रधान के घर गए थे। वहां बातचीत के दौरान कह रहे थे कि देश में पढ़े लिखे लोगों की संख्या कम है। एक समुदाय विशेष के लोग जल्दी बहकावे में आ जाते हैं, जिसके कारण बीमारियों को तेजी से पांव पसारने का मौका मिलता है। अब इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर डॉ. महेंद्र नागर ने सफाई दी है कि उनका वीडियो बनाकर उसमें छेड़छाड़ की गई है। उनका कहना है कि राजनीतिक लाभ के इरादे से वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है। डॉ. नागर का कहना है कि उन्होंने किसी समुदाय व व्यक्ति विशेष को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू का कहना है कि उन्होंने पूरा वीडियो नहीं देखा है। डॉ. महेंद्र नागर पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, वे इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें