फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फार्म हाउस में कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म हाउस में कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल
विज्ञापन

सेक्टर-151 स्थित फार्म हाउस का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-151 स्थित फार्म हाउस में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम के दौरान कथित हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो करीब सात माह पुराना है।
विज्ञापन

वीडियो में काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति राइफल से हवाई फायरिंग करता नजर आता है। दूसरे वीडियो में एक अन्य युवक भी बेखौफ होकर हवाई फायरिंग करता दिखाई देता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच इस तरह खुलेआम हथियार का इस्तेमाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वीडियो की सत्यता, घटना के समय और स्थान की पुष्टि की जा रही है। साथ ही फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि वीडियो करीब सात माह पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें