फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्थानीय लोगों ने पार्क को बनाया स्वच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 के वाई ब्लॉक स्थित पीपल वाले पार्क में रविवार सुबह स्थानीय निवासियों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों और युवाओं ने पार्क में फैले प्लास्टिक रैपर, बोतलें और अन्य सूखा कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान पार्क में रखी भगवानों की खंडित मूर्तियों का भी विधि-विधान के साथ विसर्जन और रीसाइक्लिंग की व्यवस्था की गई। निवासियों ने नियमित स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें