फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन रास्ता रोककर महिला का अपहरण कर बनाई वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। इंडरी खंड के गांव में एक दंपती के साथ कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर पहाड़ में ले जाकर महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वीडियो भी बना ली। उन्हें धमकी देकर 30 हजार रुपये मांगे। मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया। जब इस बारे में दोनों को पता चला तो उन्होंने रोजकामेव थाने में नवाबगढ गांव के साबिर पुत्र फजरू, तिक्कम उर्फ मुकीम पुत्र निजरू, अब्बल पुत्र अनीस, परवेज के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 27 जुलाई की शाम को अपने खेतों पर जा रहा था। इसी दौरान वहां पर उक्त लोगों ने जबरन उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। उसके बाद पत्नी को दूर पहाड़ में ले गए। वहां पर छेड़छाड़ की। उसका वीडियो बना लिया। जेब से रुपये लूट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने वीडियो को 28 जुलाई को फोन पर भेजा और वायरल करने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये मांगे।
जब पैसा नहीं दिया गया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। रोजका मेव थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने परवेज व मुकिम को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें