फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स और तमिल टाइटंस की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-वॉलीबॉल चैंपियंस लीग के मुकाबले देखने के लिए दर्शकों को नहीं देना होगा प्रवेश शुल्क, दोनों टीमों ने 2-1 से जीते मैच
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रही वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में शुक्रवार को पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स और तमिल टाइटंस ने जीत दर्ज की। पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में गरवी गुज्जूज को 2-1 से हराया, जबकि तमिल टाइटंस ने नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स को 2-1 से शिकस्त दी। वहीं, आयोजकों ने दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क करने का फैसला लिया है। अब खेल प्रेमी बिना टिकट के मुकाबले देख सकेंगे।
पहले मुकाबले में गरवी गुज्जूज ने पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स को शुरुआती सेट में 21-19 से हराकर बढ़त बनाई। इसके बाद पंजाब की टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-17 से जीत लिया। तीसरे सेट में भी पंजाब के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और संयम का परिचय दिया और 21-17 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गरवी गुज्जूज के रजनीश सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच और पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स के जसकरण सिंह को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मुकाबले में तमिल टाइटंस ने नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स को हराया। तमिल टाइटंस ने पहला सेट 21-18 और दूसरा सेट 21-11 से जीतकर मजबूत बढ़त बनाई। हालांकि, नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए 21-15 से जीत दर्ज की, लेकिन शुरुआती दो सेट में मिली बढ़त के आधार पर तमिल टाइटंस ने मुकाबला 2-1 से जीत लिया। तमिल टाइटंस के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच और तनीष चौधरी को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क :
आयोजकों ने वॉलीबॉल को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से दर्शकों का प्रवेश निशुल्क करने का निर्णय लिया है। पहले मुकाबले के दौरान भारतीय हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह भी मौजूद रहे। वे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें