लोनी। हरियाणा से कार में छिपाकर शराब ला रहे तस्कर को ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने मंडोला चेकपोस्ट के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया है। तस्कर ने शराब को छिपाने के लिए कार की पीछे की सीट को हटा रखी थी। तस्कर दिल्ली में शराब ले जा रहा था।
लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पपूछताछ में तस्कर ने अपना नाम गौरव निवासी संतोषपुर निवासी बागपत बताया। कार से 43 पेटी हरियाणा मार्का की देशी शराब बरामद हुई है। शराब की बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह काफी समय से चोरी छिपे कार में शराब तस्करी कर रहा था। उसने हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर दिल्ली व उससे सटे इलाकों में महंगे दामों में शराब बेचता है। पूर्व में शराब के मामले में वह बागपत से जेल जा चुका है।